mParivahan App Download | RC, DL साथ रखने की जरूरत नहीं|

mParivahan App Download करना आज के समय में बहुत ही जरूरी है, उन लोगों के लिए जो कि अक्सर अपने Vehicle से कहीं भी जाते हैं, और गलती से या जैसे भी Vehicle का RC यानि कि Registration Certificate या Driving License लेना भूल जाते हैं| और अगर ऐसे समय में Checking मे पकड़े जाते हैं, तो ना चाहते हुए भी उनको जुर्माना भरना पड़ जाता है| अगर आपके साथ भी कभी ऐसा हुआ है, या नहीं भी हुआ है, तो ये Article जरूर पढ़ें, क्योंकि इसमें हम आपको एक ऐसा तरीका बताएंगे जिससे कि यदि आप अपने Vehicle का RC या DL भूल गए हैं, तो उस समय आपको क्या करना चाहिए|

MParivahan App Download

mParivahan App Kya Hai? | What is mParivahan App

mParivahan App को use करने से पहले आपको ये पता होना चाहिए, कि mParivahan App होता क्या है? और इसका use कब और किस काम के लिए किया जाता है|

तो आपको बता दें कि mParivahan Online Driving License और Online Vehicle का RC Save करके रखने का बहुत ही आसान और अच्छा तरीका है| जिसपर आप अपने Vehicle के Registration Certificate (RC) और ड्राइविंग लाइसेंस को Register करके Virtual रूप में Save करके रख सकते हैं, by chance अगर कभी आप RC या ड्राइविंग लाइसेंस को भूल जाते हैं, और Checking में पकड़े जाने पर आप इस App पर Register Virtual RC और ड्राइविंग लाइसेंस को दिखा सकते हैं|

इतना ही नहीं, इसके अलावा भी अगर आपके Vehicle का Challan हुआ है, या RC Expire हो गया है, या फिर ड्राइविंग लाइसेंस Expire हो गया है और इसके अलावा भी आप अपने Vehicle और ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित कई तरह का जानकारी आप यहाँ से प्राप्त कर सकते हैं, जो कि आज के समय में बहुत ही ज्यादा जरूरी है| और सबसे अच्छी बात ये है कि ये Application सरकारी है, इसलिए आपको डरना बिल्कुल नहीं है|

mParivahan App को जनवरी 2017 में नितिन गडकरी जी के द्वारा लॉन्च किया गया था| इस App को, Vehicle से संबंधित सभी जानकारी को ऑनलाइन कभी भी और कहीं भी आसानी से Access करने के लिए बनाया गया है| इसपर आपका डॉक्युमेंट्स पूरी तरह से सुरक्षित रहता है|

इस App पर आप अपने RC और ड्राइविंग लाइसेन्स को mParivahan App पर Virtual रूप में Save करना होता है, और कहीं भी Access कर सकते हैं| जिसका Complete Process हम आपको बताने जा रहे हैं|
उससे पहले आपको बता दें ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए है, जो लोग अपना RC और DL भूल जाते हैं, बल्कि इस तरीके को हर कोई follow कर सकता है, कुछ भी प्रॉब्लम नहीं होगा|




mParivahan App Download करने के लाभ

  • Physical RC और DL लेकर घूमने की जरूरत नहीं है| आप इस पर Virtually भी Save करके रख सकते हैं|
  • इसका use हर कोई कर सकता है|
  • इस App की मदद से आप अपने Vehicle और DL से सबंधित सभी तरह का जानकारी प्राप्त कर सकते हैं|
  • इस App में Virtually रूप में Save किए गए कागजात बिल्कुल Original की तरह ही मान्य होगा|

mParivahan App Download कैसे करें 

mParivahan App Download और उसको use करना बहुत ही आसान है, इस App को use करने के लिए सबसे पहले आपको इस App पर Sign Up करना होता है, जो कि बहुत ही simple है, बस आपको अपने मोबाइल फोन में mParivahan App को डाउनलोड कर लेना है|

अगर आपको नहीं पता कि कैसे mParivahan App Download करना है, तो संक्षिप्त में आपको बता देते हैं, आपको अपने Phone में Play Store को Open करना है, और फिर mParivahan लिखकर Search कर देना है, इसके बाद आपको Ads को छोड़कर first वाला App डाउनलोड कर लेना है, जिसका interface नीचे image की तरह मिलता जुलता रहेगा|
इस App का नाम Nextgen mParivahan है, आपको यही App डाउनलोड करना है|
ध्यान रहे कि आपको Nextgen mParivahan App को सिर्फ और सिर्फ Play Store से ही डाउनलोड करना है, अन्य कहीं से नहीं|

How to Use mParivahan App

How to Use mParivahan App

  • mParivahan App Download करने के बाद आपको Open करना है, अब आपको Create Account का Option मिल जाएगा, तो आपको Create Account पर क्लिक करके Account Create कर लेना है|
  • अब Account Create करने के लिए आपको कुछ विवरण भरना होता है, और यहाँ आप जो भी Details fill करें वो RC या DL के अनुसार ही होना चाहिए|
  • इसके बाद आपको अपने मोबाइल नंबर को OTP से Verify कर लेना है| 
  • अब आप mParivahan App पर Register हो जाएंगे|
  • अब उसी पेज पर आपको दो Option मिल जाएगा, एक My Virtual RC और My Virtual DL तो एक एक करके आपको दोनों Details को Add करना है|
  • पहले आपको My Virtual RC पर क्लिक करना है, उसके बाद आपको अपने Vehicle से संबंधित कुछ जानकारी को fill करना होता है, जैसे कि Vehicle Number, Chassis Number का last 5 Digit, Engine Number का last 5 digit, etc और ये सभी Details आपको Vehicle RC पर मिल जायेगा|
  • Details fill करने के बाद आपको Add My Vehicle option पर क्लिक कर देना है, इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर OTP आएगा, तो आपको OTP fill करके Verify कर लेना है|
  • अब आपके Vehicle का RC इस App पर Virtual रूप में Save हो गया है|
  • अब आपके द्वारा Add किया गया RC आपको नीचे की Side मे दिख जाएगा| आप यहाँ से View Virtual RC Option पर क्लिक करके उस RC को देख भी सकते हैं| इस Virtual RC पर आपको QR कोड भी मिल जाता है, जिसको स्कैन करके भी आप Check कर सकते हैं|
  • इस Virtual RC मे आपको अपने Vehicle से संबंधित सभी जानकारी देखने को मिल जाता है| और साथ ही अन्य Documents जैसे Insurance Details, PUCC Details, DL Details, और भी अन्य जानकारी आपको मिल जाएगा|
  • अब आपको अपना DL Virtually Add करने के लिए फिर से आपको Home Page पर Back आ जाना हैं|
  • अब आपको My Virtual DL के Option पर क्लिक करना है| और फिर आपको अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर और Date of Birth जैसे Details को fill करने के बाद आपको Submit पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी Virtually इस App पर Save हो चुका है, आप इसका उपयोग कभी भी और कहीं भी कर सकते हैं|
इस तरह से आप अपने Vehicle RC और DL को Virtually Add करके इसका use कर सकते हैं| अब आपको पता चल गया होगा कि mParivahan App को कैसे ईस्तेमाल करना है|तो चलिए अब हम इस App के कुछ अन्य uses को भी जान लेते हैं|



Also read :- नया ईमेल बनायें सिर्फ 5 मिनट में|

mParivahan App से किसी भी Vehicle का Basic Detail पता करना

इस App की मदद से आप किसी भी Vehicle के बारे में Basic जानकारी को प्राप्त कर सकते हैं, जैसे Vehicle किसके नाम पर है, Vehicle Petrol चलित है, या CNG, Vehicle का age देख सकते हैं, Status चेक कर सकते हैं, इसके अलावा भी कई सारे Basic जानकारी आप प्राप्त कर सकते हैं|
  • इसके लिए आपको Starting से mParivahan App को Open करना है| Home Page पर ही आपको Enter Vehicle Number लिखा हुआ, एक सेक्शन मिल जाएगा, जिसमें आपको किसी भी Vehicle का नंबर लिख कर Search कर देना है|
  • अब आपके सामने उस Vehicle Basic Details खुलकर आ जाएगा|
  • साथ ही यहाँ से आप उस Vehicle के बारे में Challan से संबंधित जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं|
  • इसके अलावा अगर आप कुछ मह्त्वपूर्ण जानकारी चेक करना चाहते हैं, तो आपको Chassis Number का last 5 digit और Engine number का last 5 digit इन दो नंबरों का जरूरत पड़ेगा|
इसके साथ ही आपको कुछ अन्य सर्विसेस भी मिल जाते हैं|

  • Virtual RC - - - इस App पर आप Virtually DL और RC रख सकते हैं, और इसी Option के द्वारा आप उन Documents को उपयोग भी कर सकते हैं|

  • Virtual DL - - - इसी तरह से आप अपने Driving License को भी आप इस Option के द्वारा Add कर सकते हैं, और यहीं से आप उसका use भी कर सकते हैं|

  • Shared RC - - - इसके द्वारा आप अपने इस Virtual RC को Share कर सकते हैं| इसका उपयोग तब किया जाता है, जब एक वाहन को कई लोग चलाते हैं| ताकि उनके पास भी Proof के लिए RC और DL होना चाहिए, तो यहाँ से आप Share कर सकते हैं|

  • Received RC - - - इसी तरह से इस Option के द्वारा आप Shared किए गए Virtual RC या DL को Receive कर सकते हैं|

  • RC Search - - - यहाँ से आपको RC को Search करने के लिए Option मिल जाता है|

  • DL Search - - - इस Option के द्वारा आप DL को Search कर सकते हैं|

  • Duplicate RC - - - इसका उपयोग तब होता है, जब RC का Duplicate Copy बनवाना होता है| अगर आपके पास RC नहीं है, कहीं खो गया या फिर किसी भी वज़ह से आपके पास RC का Original Copy आपके पास नहीं है, तो आप Duplicate RC को यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं| 

  • Transfer of Ownership - - - इस feature के द्वारा आप अपने Vehicle को किसी दूसरे Person के नाम पर Transfer कर सकते हैं| इसका use अधिकतर उस समय होता है, जब Vehicle को 2nd hand बेचा जाता है| क्योंकि Owner तो Change हो रहा है, इसलिए इस Option की मदद से आप vehicle को अन्य किसी व्यक्ति के नाम पर Transfer कर सकते हैं|

  • Change of Address - - - इस Option की help से आप अपना RC पर Registered Address को Change कर सकते हैं|
  • Renewal of DL - - - अगर आपका DL Expire हो चुका है, तो आप यहाँ से DL को Renew करने के लिए भी Apply कर सकते हैं|
  • Issue of Duplicate DL - - - यहाँ आपको Duplicate DL Issue करवाने का सुविधा भी मिल जाता है, अगर आपका DL कहीं खो गया है, या फिर Damage हो गया है, तो आप इस Option की मदद से Duplicate DL बनवा सकते हैं|
  • Change of DL Address - - - यहाँ से आप अपने ड्राइविंग लाइसेंस के Address को Change कर सकते हैं|
  • International Driving Permit - - - अगर आप चाहते हैं कि कि आपका DL International Permit हो तो उसके लिए आप यहाँ से जानकारी ले सकते हैं, बताए गए Steps को Follow करके आप ये काम भी कर सकते हैं|
  • Replacement of DL - - - ये सुविधा इसलिए दिया जाता है, ताकि अगर आप New DL बनवाए है, और उस New DL में कुछ Problem है, तो आप Replace कर सकते हैं|

  • Application Status - - - इस App पर अगर आप कोई फॉर्म भरते हैं, या चाहे वो DL बनवाने का हो RC का हो या कोई भी आवेदन आप करते हैं, तो इस Option की मदद से आप उसका Status चेक कर सकते हैं|

  • Update Mobile Number - - - जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, इसके द्वारा आप अपने RC में Registered मोबाइल नंबर को Update या Change कर सकते हैं| 
  • Print Receipt - - - अगर आप इस App पर कोई भी आवेदन किए हैं, और उसका Receipt आपके पास नहीं है, या आप उस आवेदन का Receipt Save नहीं कर पाए हैं, तो यहाँ से आप उस Receipt को भी Print कर सकते हैं|
  • Download Appointment Slip - - - यहाँ से आप Appointment Slip को डाउनलोड कर सकते हैं| जैसे कि इस App के माध्यम से आपने अपने Vehicle के RC या DL से संबंधित किसी भी प्रकार का Appointment Book किए हैं, तो उसका Slip यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं|
  • Download Forms - - - यहाँ से आप कुछ महत्त्वपूर्ण Forms को डाउनलोड कर सकते हैं| अगर आपने DL के लिए Apply कर दिया है, और Appointment भी book है, तो आपको Important Document को लेकर RTO जाना होता है, Test देने के लिए, तो उसी में कुछ important forms भी होते हैं, जैसे form 1A, Form 2, etc तो इसको भी आपको लेकर जाना होता है| तो ऐसे form को आप यहाँ से डाउनलोड कर सकते हैं|
  • Verify Payment Status - - - इस Option का use mParivahan App पर किए गए किसी भी प्रकार के Transaction को Verify करने के लिए किया जाता है| इसका use अधिकतर तब किया जाता है, जब DL के लिए Form Apply करने के बाद Payment को Complete करना होता है| Payment Process को Complete करने के बाद यहाँ से आप उसको Verify कर सकते हैं|
  • Mock Test - - - आपको बता दें कि जब भी आप DL के लिए Apply करते हैं, तो उसके बाद आपको Appointment book करके उस Date को आपको RTO जाकर Test देना होता है| अगर आप शुरूवात में Learning लाइसेन्स बनवाने जा रहे हैं, तो वहाँ आपसे कुछ प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कि Traffic Rule से संबंधित होगा, और आपको उसका जवाब देना होता है| अगर आपको नहीं पता कि कैसा प्रश्न रहता है, तो आप यहाँ से Mock Test देकर Try कर सकते हैं|
  • ध्यान रहे ये Learning License बनवाने के लिए होता है, जब आपको Heavy DL बनवाना होगा तो आपको वहाँ पर वाहन चलाकर Test देना होगा|
ये थे कुछ मह्त्वपूर्ण जानकारी जो कि mParivahan App के माध्यम से किया जा सकता है| इसके अलावा भी Vehicle RC और DL से संबंधित कई सारे Services आपको मिल जाते हैं, इस App में|

mParivahan RC Download

अगर आपने एक बार mParivahan App पर अपने Vehicle का RC और DL Virtually Save कर देते हैं, तो उसके बाद आप उस RC और DL को कभी भी और कहीं भी आसानी से अपने Access कर सकते हैं, और उसको डाउनलोड भी कर सकते हैं|तो चलिए जानते हैं, कि किस तरह से आप mParivahan App से RC और DL को Access और कैसे उसको डाउनलोड कर सकते हैं|
  • सबसे पहले आपको mParivahan App को Open कर लेना है|
  • Open करने के बाद होमपेज पर ही आपको My Virtual RC और My Virtual DL का दो option देखने को मिल जाएगा| 
  • RC डाउनलोड करने के लिए आपको My Virtual RC पर क्लिक कर देना है|
  • अब नीचे की तरफ आपके Vehicle का नंबर लिखा होगा और View Virtual RC का एक बटन मिलेगा, उसपर क्लिक कर देना है|
  • अब आपके सामने आपके Vehicle का RC Details Show हो जायेगा| आप देख सकते हैं, और चाहें तो उसका Screenshot करके भी रख सकते हैं| लेकिन अगर आपको चेकिंग में या फिर कहीं भी RC को दिखाना है, तो Screenshot या Download Copy नहीं दिखाना है, उस समय आपको live इस App को Open करना है, और इसी स्टेप्स को Follow करके RC डिटेल्स दिखाना है|

mParivahan App के बारे में कुछ मह्त्वपूर्ण जानकारी

  • ये सुविधा सभी के लिए है, कोई भी वाहन चालक इस App पर अपना RC और DL Virtual रूप में सुरक्षित रख सकते हैं, और जरूरत पड़ने पर Original Document ना होने पर इस App के माध्यम से Virtual DL और RC को दिखा सकते हैं|
  • ये App पूरी तरह से सरकारी है, इसे भारत सरकार द्वारा बनाया गया है, और NIC (National Informatics Center) द्वारा विकसित किया गया है|
  • इसमे Save किए गए Virtually DL या RC कभी भी और कहीं भी मान्य होगा, जिस तरह से Original मान्य होता है, वैसे ही ये भी मान्य होगा| इसका Value कम नहीं होगा, इसलिए आप इस App को जरूर use करें|
  • Vehicle के Challan से संबंधित सभी जानकारी आपको इस App में मिल जाता है, और साथ ही Challan को जमा करने का भी Option मिल जाता है|

Frequently Asked Questions (FAQs)

mParivahan App को किसके द्वारा विकसित किया गया है?

mParivahan App को NIC (National Informatics Center) द्वारा विकसित किया गया है|

mParivahan डाउनलोड कैसे करें? 

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में Google Play Store को Open करना है|
  • उसमें mParivahan टाइप करके सर्च कर देना है|
  • अब आपको Nextgen mParivahan के नाम से Official App दिखेगा, आपको simply डाउनलोड कर लेना है|
  • अब आप इस ऐप को अपने जरूरत के अनुसार ईस्तेमाल कर सकते हैं|

mParivahan का उपयोग कैसे करें?

mParivahan App का use करने के लिए सबसे पहले आपको इस App पर Sign Up करना होता है, Sign up करने के बाद आप इस App के सभी features को आसानी से use कर सकते हैं| Sign up होने के बाद आपको अपने Vehicle का RC और DL को इस mParivahan App पर Virtual रूप में Save करना होता है, उसको करने के बाद बिना Physical RC और DL को साथ रखे सड़क पर वाहन चला सकते हैं| और चेकिंग में भी आप mParivahan पर Save RC और DL दिखा सकते हैं, ये बिल्कुल मान्य होगा| इसके बारे में विस्तार से हमने ऊपर बताया है, आप देख सकते हैं|

Original mParivahan App कौन सा है?

mParivahan नाम के भी आपको कई सारे Apps मिल जाएंगे, Play Store पर लेकिन आपको Original यानि कि जो Official App है, उसी को डाउनलोड करना है, Other किसी को नहीं| Original App आज के समय में Nextgen mParivahan के नाम से Available है, हो सकता है, बाद में Update हो जाए| इसके लिए आपको Play Store पर mParivahan Search करने के बाद आपको ऐसा App देखना होगा जिसके नाम के नीचे National Informatics Center लिखा हो, ये Original App है|

mParivahan मोबाइल ऐप से आरसी कैसे डाउनलोड करें?

mParivahan से RC डाउनलोड करने के लिए आपको कुछ Steps को Follow करना होगा| 

सबसे पहले आपको mParivahan App को Open कर लेना है, और अगर आपने पासवर्ड Set किया है, तो उसको Login कर लेना है| 

Login करने के बाद आपको होम पेज पर ही My Virtual RC और My Virtual DL का Option मिल जायेगा, आपको My Virtual RC वाले Option पर Click कर देना है| 

अब एक form Open हो जायेगा, और उसके नीचे आप देखेंगे कि View Virtual RC लिखा हुआ मिल जाएगा, तो आपको उसपर क्लिक कर देना है| 

अब आपका RC यहाँ पर Show हो जायेगा| आपको बता दें कि जब भी आप अपना RC Virtually Add कर देते हैं, तो ये आपके mParivahan Dashboard में Save हो जाता है, लेकिन अभी डाउनलोड करने का Option नहीं है| इसका use करने के लिए आपको mParivahan App का ही use करना होगा|

क्या mParivahan App भारत में मान्य है?

जी हाँ mParivahan App भारत में बिल्कुल मान्य है| मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत ये भारत में बिल्कुल मान्य है| लेकिन आपको अपना RC और DL सिर्फ mParivahan App पर ही Save करना है, तो ही ये मान्य होगा, अगर आप RC और DL का इमेज क्लिक करके रखे हैं, या किसी तरह का सॉफ्ट कॉपी है, तो वो बिल्कुल भी मान्य नहीं होगा, सिर्फ mParivahan App पर ही मान्य होगा|

क्या mParivahan एक सरकारी ऐप है?

जी हाँ ये पूरी तरह से सरकारी App है, और इसे NIC (National Informatics Center) द्वारा विकसित किया गया है|

mParivahan क्या है?

mParivahan App सभी वाहन चालकों के लिए एक ऐसी सुविधा है, जिसके द्वारा आपको Physical RC और DL साथ रखने की जरूरत नहीं होती है| इसके लिए आपको करना ये है कि अपने Phone में mParivahan App को डाउनलोड कर लेना है, उसके बाद आपको अपने Vehicle का RC और DL इस App पर Virtually Save कर देना है, जिसका Complete Process हम आपको बता चुके हैं| Save करने के बाद आप बिना Physical RC और DL को साथ रखे, वाहन चला सकते हैं, और अगर चेकिंग भी हो रहा है, तो उसमें भी आप mParivahan पर Save किया गया Virtual RC और DL दिखा सकते हैं, ये पूरी तरह से मान्य है|

mParivahan में Login कैसे करें?

इस App में लॉगिन करने के लिए आपको App Open करना है, और अगर आप पहले से Sign Up कर चुके हैं, तो यहाँ से आपको लॉगिन करने का Option मिल जायेगा| और अगर आप पहली बार इस App को खोल रहे हैं, और आपका Registration नहीं हुआ है, तो सबसे पहले आपको Sign Up करना होगा, उसके बाद आप Sign in या Login कर सकते हैं| इसका Complete Process हम आपको ऊपर बता चुके हैं|

Conclusion

ये था हमारा आज का Article, इसमें हम आप सभी को mParivahan App Download करने से लेकर How to use mParivahan App तक सभी पॉइंट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दिए हैं| उम्मीद करते हैं, कि आप सभी को ये जानकारी पसन्द आया होगा, और आप इसे आगे भी Share करेंगे|

अगर आप हमारे द्वारा बताए गए तरीके को Follow करते हैं, तो आप भी आसानी mParivahan में Register कर सकते हैं, और साथ ही अपने Vehicle, DL, या RTO से संबंधित हर तरह के Services को आप ऑनलाइन घर बैठे ईस्तेमाल कर सकते हैं|

साथ ही अगर आपको mParivahan, RC, या DL, जैसे किसी भी प्रकार का जानकारी लेना हो, तो आप हमें Comment में बता सकते हैं| और जल्दी से जल्दी हम उसका Solution आप तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ