Ration Card Kaise Banaye Online | यहाँ से जानें पूरी जानकारी

आप सभी को पता है, कि आज के समय में Ration Card हर किसी के लिए कितना जरूरी हो गया है, Ration Card होने की वजह से ही कुछ साल पहले Corona महामारी के समय लगभग सभी को जरूरतमंद लोगों को सरकार की तरफ से फ्री Ration भी मिला है, और अभी भी Ration Card से सभी लाभार्थी को इसका लाभ मिल रहा है| तो इसीलिए आज हम आपको New Ration Card Kaise Banaye Online के बारे में जानकारी देने वाले हैं, तो आप सभी इस Article को पूरा जरूर पढ़ें|

Ration Card Kaise Banaye Online

Ration Card Kya Hai?

Online Ration Card Kaise Banaye ये जानने से पहले आपको ये जानना जरूरी है, कि Ration Card होता क्या है, इसका use कब और कहाँ किया जाता है| ताकि इसी Article में आपको राशन कार्ड से संबंधित सभी सवालों का जवाब मिल जाए, तो चलिए जानते हैं|

Ration Card एक ऐसा Card है, या ये भी कह सकते हैं कि एक ऐसा योजना है, जो कि किसी भी परिवार में उनके सदस्यों की संख्या के अनुसार और जाति के अनुसार उनको सरकार की तरफ से उचित मूल्य में राशन यानि कि जीवन यापन करने के लिए कुछ खाद्य सामग्री दिया जाता है, जैसे कि गेहूँ, चावल, चीनी, चना, आदि| जो कि Market Price से बहुत ही कम रेट में होता है, ताकि हर गरीब व्यक्ति अपना जीवन यापन कर सके|

और ये जो योजना है, जिसके तहत हर राज्य में राज्य सरकारों के द्वारा उनके राज्य में हर स्थान पर ये सुविधा उपलब्ध कराया जाता है, ताकि कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा ना रहे|
इसके लिए राज्य सरकार द्वारा वन नेशन वन कार्ड योजना को भी लागू कर दिया गया है, जिससे कि कोई भी व्यक्ति जिसके पास राशन कार्ड है, वो अपने राज्य में से भी राशन ले सकता है, और किसी दूसरे राज्य से भी राशन ले सकता है|

ऐसा नहीं है, कि दोनों राज्यों में से राशन ले सकता है, नहीं| केवल एक ही राज्य में से राशन ले सकता है, चाहे अपने राज्य से ले या फिर किसी अन्य राज्य से|

लेकिन ये लाभ सिर्फ और सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलता है, या उन्हीं लोगों को मिलेगा, जिनके पास Ration Card है, अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है, तो आप भी सरकार के इस योजना का लाभ लेने से वंचित रह सकते हैं, इसलिए अगर आप राशन कार्ड बनवाने के योग्य हैं, तो जरूर बनवाएं, बनवाना कैसे है, ये भी हम आपको इसी Post में बताएंगे|

उससे पहले आपको बता दें कि एक परिवार में एक ही राशन कार्ड होता है, जिसमें उस परिवार के सभी सदस्यों का नाम होता है, और उसी नाम के अनुसार ही सरकार द्वारा खाद्य सामग्री को दिया जाता है| 
और वो राशन कार्ड जिसके नाम पर बना होता है, उसे उस घर का मुखिया यानि कि Gaurdian कहा जाता है|
जैसे अधिकतर काम को करने के लिए दो तरीका होता है, वैसे ही राशन कार्ड बनवाने के लिए भी दो तरीका है, पहला Online और दूसरा Offline. 

आपको ये भी पता होना चाहिए कि अगर किसी कारणवश राशन कार्ड में परिवार के किसी भी सदस्य का नाम कटवाना है, या फिर जुड़वाना है, तो ऐसा भी हो सकता है, बस इसके लिए उस सदस्य का Valid Document होना चाहिए, जिससे Verify किया जा सके कि ये इसी परिवार का एक सदस्य है|

पहले तो राशन कार्ड सिर्फ Physical होता था, लेकिन आज के समय में Ration Card को आप Online भी Download कर सकते हैं|





New Ration Card Kaise Banaye

तो चलिए अब जानते हैं, कि कैसे आप राशन कार्ड को बनवा सकते हैं, या बना सकते हैं| तो जैसा कि पहले ही हम आपको बताए कि राशन कार्ड आप दो तरीके से बनवा सकते हैं, Offline और Online. 
तो पहले हम Offline वाले तरीके को बताते हैं, फिर Online Method को बताएंगे|

Ration Card Kaise Banaye Offline Method

ऑफलाइन राशन कार्ड बनवाने के लिए आपके पास उस जगह पर रह रहे Address का Valid Documents होना चाहिए, और साथ ही अन्य जरूरी डॉक्युमेंट्स भी होना चाहिए|

ऑफलाइन राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको जरूरी Documents का Xerox और साथ में Original लेकर अपने Area के खाद्य विभाग में जाकर या खाद्य विभाग से संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के पास जाना होगा, वहाँ से आपको आवेदन करने के लिए Form मिलेगा, उस form को भर कर फिर वो लोग जैसे भी कहेंगे, आपको वही Steps follow करना होगा और कुछ ही दिन में आपका Document, Address और Other सब Verify करने के बाद सबकुछ सही रहा, तो आपका राशन कार्ड बन जाएगा|

यहाँ पर आपको ये ध्यान रखना है कि इससे संबंधित कुछ काम को फ्रॉड लोग भी करते हैं, तो आपको इस चक्कर में नहीं पड़ना है, आप अच्छे से जाँच कर लें कि वो व्यक्ति या अधिकारी विभाग का ही है, जिसके माध्यम से आप राशन कार्ड बनवा रहे हैं|

इस तरीके से आप ऑफलाइन राशन कार्ड बनवा सकते हैं| तो चलिए जानते हैं, कि Online किस तरह से आप राशन कार्ड बनवा सकते हैं|

Naya Ration Card Kaise Banaye Online

वैसे तो राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन Apply करने के लिए हर राज्य का अलग अलग वेबसाइट होता है, इसलिए हम उदाहरण के लिए उत्तर प्रदेश राज्य में कैसे Apply करना है, इसके बारे में Complete Process बताने वाले हैं, आप किसी भी राज्य से हैं, इस तरीके को Follow कर सकते हैं, क्योंकि Other States का भी Process लगभग same ही होता है, बस आपको अपने राज्य का Website पता होना चाहिए, जिसपर Apply करना है|

ऑनलाइन Apply करने के लिए आपको एक महत्वर्ण बात और बता दें कि यदि आपके पास CSC Id और Password है, तो ही आप खुद से Online राशन कार्ड बना सकते हैं, अगर आपके पास CSC Id नहीं है, तो simply आप अपने नजदीकी किसी भी Cyber Cafe पर जाकर Online Apply करवा सकते हैं, राशन कार्ड के लिए, इसके लिए कुछ charges लग सकता है|
अब हम ये तरीका उनलोगों के लिए बता रहे हैं, जिनके पास CSC ID है|

Naya Ration Card Kaise Banaye Online

Ration Card Apply Online UP

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आपको नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को अच्छे से Follow करना है|
  • सबसे पहले आपको Edistrict UP Portal पर आ जाना हैं, उसके बाद login type में आपको CSC/Edistrict User को select करके अपने CSC id से login कर लेना है|
  • अब आप देखेंगे कि आपके सामने कई सारे Option Show हो जाएंगे, जैसे कि आप आय, जाति और निवास प्रमाण पत्र के लिए भी यही से आवेदन कर सकते हैं| लेकिन अभी हमे विभागीय एकीकरण सेवाओं हेतु आवेदन करें इस पर Click करना है|
  • अब यहाँ आपके सामने Available Balance के सामने कुछ नंबर लिखा हुआ मिल जाएगा, जिसका मतलब है कि अभी आप 5 राशन कार्ड के लिए Apply कर सकते हैं, Online और जब भी ये Quota खत्म हो जाता है, तो फिर से आप Request करके Quota बढ़ा सकते हैं|
  • तो अभी अगर आपका Balance Available है, आपको Apply for Integrated Services Option पर Click कर देना है|
  • अब यहाँ आपके सामने कई सारे Options Show हो जाएंगे, लेकिन आपको 3rd नंबर पर Food and Civil Supplies (Ration Card) वाले लिंक पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपके सामने कई सारे Options Show हो जाएंगे, जिसमें से आपको NFSA वाले Option पर Click कर देना है|
  • Click करने के बाद आपके Screen पर Left Side में Menu Bar Open हो जाएगा, उसपर Click करने के बाद आपके सामने कई सारे Option आ जाएंगे|
  • अब आप यहाँ देखेंगे कि नया राशन कार्ड बनाना हो, या राशन कार्ड में Correction करना हो, या Download करना हो, इसके साथ ही कई सारे Option आपको देखने को मिल जाएगा| तो आपको नया राशन कार्ड बनाने के लिए नयी प्रविष्टि (पात्र गृहस्थी) वाले Option पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपको अपना District Select करना होगा, तो आपको अपना District Select कर लेना है, और ग्रामीण या शहरी में से आप अपने क्षेत्र के अनुसार किसी को Select कर लें, और फिर आगे बढ़ें Option पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपके सामने एक नया पेज Open होगा, जिसमें आपको आय प्रमाण पत्र का विवरण भरना होगा, तो आपको ये Details fill करके फिर आगे बढ़ें Option पर Click कर देना है| 
  • इसके बाद आपका कुछ Details जो भी आय प्रमाण पत्र में होगा, वो सभी Automatic यहाँ fetch कर लिया जायेगा| और कुछ Option आपको Blank भी मिल जाएगा, जिसमें आपको खुद से Detail fill करना होगा| यहाँ आपको अपना विवरण, राशन कोटेदार का नाम, और परिवार के मुखिया का विवरण भरना होगा, तो ये सभी Details आपको fill कर लेना है, उसके बाद आगे बढ़ें पर क्लिक कर देना है|
  • अगर आपके परिवार में कोई 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला नहीं है, तो आप किसी को भी मुखिया बना सकते हैं, लेकिन अगर आपके परिवार में 18 वर्ष से अधिक आयु की महिला है, तो आपको उनको ही घर का मुखिया बनाना होगा, और उनका विवरण यहाँ fill करना होगा| फिर OK पर Click कर देना है|
  • अब इस पेज में आपको अपना सही सही पता भरना होगा, Aadhaar Card का ही Address भरेंगे तो अच्छा होगा| सभी Detail fill करने के बाद आपको सुरक्षित करें और आगे बढ़ें पर क्लिक कर देना है| और OK पर क्लिक कर देना है|
  •  अब आप तीसरे पेज पर आ चुके होंगे, तो यहाँ आपको परिवार के सदस्यों का विवरण भरना है| यहाँ आप देखेंगे कि आपने जिसको भी मुखिया बनाया है, उसका विवरण Automatic पहले से ही भरा होगा, लेकिन उस परिवार में मुखिया के अलावा अन्य जो भी सदस्य हैं, उनका विवरण आपको यहाँ भरना है| इसके लिए आपको नया परिवार का सदस्य जोड़ें ये Option मिल जाएगा, जिसके मदद से आप परिवार के सभी सदस्यों का विवरण भर पाएंगे| इसके बाद फिर से आपको सुरक्षित करें और आगे बढ़ें पर क्लिक कर देना है|
  • अब यहाँ आपको बैंक विवरण भरने के लिए Option मिल जाता है, जिसमें आपको बैंक का विवरण भरना है| तो इसके लिए आप परिवार के मुखिया का बैंक विवरण भर के आगे बढ़ें Option पर क्लिक कर देना है|
  • अब यहाँ आपको अपने परिवार के मुखिया का एक Photo Upload करना है, जो कि दिए गए निर्देश के अनुसार ही होना चाहिए| और उसके बाद इसी तरह से आपको बैंक Passbook का और Aadhar Card का भी Photo Upload कर देना है| ध्यान रहे ये सभी विवरण परिवार के मुखिया का होना चाहिए| Upload करने के बाद आपको आगे बढ़ें वाले Option पर Click कर देना है|
  • अब आप last पेज पर आ चुके होंगे, यहाँ आपको राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत कुछ प्रश्न पूछे जाते हैं, जिसका जवाब आपको हाँ /नहीं में देना होता है| तो आपको सभी प्रश्नों का उत्तर सही सही दे देना है| अगर आपको अभी भी कुछ Confusion हो रहा है, तो हम आपको सभी प्रश्नों के उत्तर नीचे बता दिए हैं, आप उसके अनुसार fill कर सकते हैं|
  • इसके बाद आपको आपको Terms and Condition के check Box पर टिक लगाकर सुरक्षित करें Option पर Click कर देना है| अब आपका Apply करने का Process Complete होता है, और यहाँ आपको राशन कार्ड का ID नंबर मिल जायेगा, तो simply आपको इस Number को नोट करके रख लेना है|
  • अब आपको left side में Menu के icon पर फिर से Click करना है, और इसमें से आवेदन को आधार डुप्लीकेसी चेक हेतु अग्रेषण इस Option पर Click कर देना है|
  • अब आपको अपना जिला और क्षेत्र भरने के बाद आधार डुप्लीकेसी चेक हेतु अग्रेषण पर क्लिक कर देना है| और अब आपको 24 घण्टे तक का wait करना है| 24 घण्टे के बाद आपको फिर से Menu वाले Option में आकर आवेदन का संबंधित अधिकारी को अग्रेषण इस Option पर Click करना है|
  • अब आपको अपना जिला और राशन कार्ड नंबर भरके Search कर देना है|
  • अब आप देखेंगे कि आपके राशन कार्ड का सभी विवरण यहाँ दिख जाएगा, और ऊपर आपको Print और Final Lock का Option देखने को मिल जाएगा, तो finally आपको Final Lock Option पर Click कर देना है, और उसके बाद उस रसीद को प्रिंट करके रख लेना है|
  • और अब आप कुछ Time या कुछ दिन बाद दोबारा से यहाँ आकर Status चेक कर सकते हैं, कि Government की तरफ से राशन कार्ड Approve हुआ है, या नहीं|


राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पूछे जाने वाले कुछ प्रश्न 

जैसा कि हम आपको ऊपर बताए थे कि, यदि आपको पूछे गए सवालों का जवाब देने में कोई Problem है, तो हम आपको बता देते हैं, सवालों का जवाब|

Question                              Answer

1. क्या आयकर दाता हैं? - - - - - - - - - नहीं

2. परिवार में चार पहिया वाहन है? - - - नहीं

3. परिवार में ट्रैक्टर है? - - - - - - - - - - नहीं

4. परिवार में हार्वेस्टर है? - - - - - - - - - नहीं

5. परिवार में A.C. है? - - - - - - - - - - नहीं

6. परिवार में 5KVA या उससे अधिक का जनरेटर है? - - - - - - - - - - - - - - - - - - - नहीं

7. परिवार के समस्त सदस्यों के पास कुल उपलब्ध सिंचित भूमि (एकड़ में) - - - - - - - - - - - 0

8.परिवार के पास कुल उपलब्ध शस्त्र लाइसेन्सों की संख्या- - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 0

9. क्या व्यक्ति या परिवार निम्न में से हैं -
  (क). भिक्षावृत्ति करने वाले - - - - नहीं
  (ख). घरेलु काम काज करने वाले - - हाँ
  (ग). जूते चप्पल की मरम्मत करने वाले - नहीं
  (घ). फेरी लगाने वाले/रिक्शा चालक आदि - नहीं
  (च). कुष्ठ रोग/कैंसर/एड्स से पीड़ित - नहीं
  (छ). अनाथ/माता पिता विहीन बच्चे - नहीं
  (ज). स्वच्छकार - - - - - - - - - - - - नहीं
  (झ). दैनिक वेतनभोगी मजदूर - - - नहीं

10. भूमिहीन मजदूरों के परिवार - - - - नहीं

11. गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार (राजस्व विभाग के अध्यावधिक आय प्रमाण पत्र के आधार पर) - - - - - - - - - - - - - नहीं

12. परित्यक्त महिलाएं - - - - - - - - - नहीं

13. परिवार जिनका मुखिया निराश्रित महिला, विकलांग अथवा मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति है, एवं इस परिवार में कोई अन्य बालिग पुरुष नहीं है - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - नहीं

14. आवासहीन परिवार एवं ऐसे परिवार जिनके स्वामित्व में 30 वर्ग मी क्षेत्रफल तक के ऐसे कच्चे आवास हों जो उनकी निजी भूमि पर हों, जिनमें वे स्वयं निवास करते हों- - - - - - - - - - - नहीं

15. ट्रांसजेंडर(किन्नर) कम्यूनिटी के सदस्य (यदि वे एक्सक्लूजन क्राइटेरिया में न आते हों) - - - नहीं

16. परिवार के समस्त सदस्यों की वार्षिक आय - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 48000

17. परिवार के मुखिया की वार्षिक आय - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - - 48000

राशन कार्ड बनवाने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स या कागज़ात

राशन कार्ड Online बनवाना हो, या ऑफलाइन इसके लिए आपके पास कुछ जरूरी डॉक्युमेंट्स होने चाहिए, जिससे कि आपका Address और आपका Details आसानी से Verify किया जा सके और अगर आप योग्य हैं, तो आपका राशन कार्ड बन जाए| 
तो कुछ जरूरी Documents हम आपको बता रहे हैं, जो कि आपके पास होना चाहिए|
  • Application Form (Self Attested) 
  • Voter I'D Card
  • Aadhaar Card
  • Passport Size Photo
  • Driving License 
  • Electricity Bill 
  • Bank Passbook
  • Income Certificate
  • Passport 
  • Telephone Bill 
  • Domicile Certificate
  • Caste Certificate 
  • Room Rent Bill 
इसके अलावा भी कुछ डॉक्युमेंट्स हो सकते हैं, जरूरी नहीं है कि आपके पास ये सारे डॉक्युमेंट्स होने चाहिए, लेकिन जो जरूरी है वो आपके पास होना ही चाहिए|

राशन कार्ड बनवाने के लिए योग्यता

Ration Card बनवाने के लिए भी कुछ Eligibility होता है, जो कि बिल्कुल Basic सा Eligibility होता है, लेकिन ध्यान रखना है कि राशन कार्ड सिर्फ घर के मुखिया, या Gaurdian का ही बन सकता है, Aadhaar Card की तरह हर किसी का राशन कार्ड नहीं बन सकता|
इसके अलावा भी कुछ Eligibility है, जैसे - 
  • भारत का नागरिक होना चाहिए|
  • परिवार का सभी स्त्रोतों को मिलाकर कुल आय 1 लाख से कम होना चाहिए|
  • पहले से किसी राज्य में कोई राशन कार्ड नहीं बना होना चाहिए|
  • एक परिवार में एक ही राशन कार्ड होना चाहिए|

ऑनलाइन नया राशन कार्ड बनाने के लिए दूसरा तरीका

  • सबसे पहले आपको Registration करने के लिए NFSA Portal पर आ जाना है, अब आपको इस Form में अपना सभी Details जैसे कि पर्सनल विवरण, पता, आधार नंबर, मोबाइल नंबर, Login ID, Password, etc ये सभी fill करके simply Registration कर लेना है|
  • Registration करने के लिए आपको अपना विवरण भरने के बाद नीचे आपको दो चेक बॉक्स मिल जाता है, दोनों में आपको टिक लगाकर Submit पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा, आपको उस OTP को यहाँ Type करके फिर से Submit OTP पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपका Registration Successfully Complete हो चुका है, अब राशन कार्ड के लिए आपको Form Apply करना होगा, तो चलिए वो भी देख लेते हैं|
  • Registration करते समय आपने जिस भी Login ID और Password का use किया है, simply उसी Login ID और Password से अब आपको Sign In कर लेना है|
  • Sign in करने के लिए आपको पहले Public Login वाले Option पर क्लिक करना होगा, फिर आप अपना Login ID और पासवर्ड डाल कर Sign In कर सकते हैं|
  • Sign In करने के बाद अब आपके सामने एक नया पेज Open हो जायेगा, जिसमें ऊपर बाएं तरफ आपको Common Registration Facility वाले Option पर Click करने के बाद फिर से New Registration पर क्लिक कर देना है|
  • अब यहाँ आपको अपना State Select करना है, और उसके बाद आपको Submit कर देना है|
  • अब आपको ऊपर की ओर Scheme Select करने के लिए Option आ जायेगा, तो आपको इसमें Antyodaya Anna Yojna इस Option को Select कर लेना है| 
  • इसके बाद दूसरा Option Beneficiary Type में आपको राशन लिखा हुआ Option मिलेगा, उसको Select कर लेना है|
  • अब आपको अपना विवरण भरना होगा, जैसे कि नाम, माता पिता का नाम, Date of Birth, Gender, मोबाइल नंबर, Email Id, etc Details fill करना है, और साथ ही आपको अपना Photo भी Upload करना होगा, तो ये सब आपको कर लेना है| सभी विवरण सही सही भरने के बाद आपको Save and Continue पर क्लिक कर देना है|
  • अब दूसरे पेज में आपको अपना Complete Address Details भरना होता है, तो आप अपना Present Address और Permanent Address अपने अनुसार भर सकते हैं| ये सभी भरने के बाद आपको Save and Continue पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपको Caste, Category, बैंक, Gas Connection बिजली बिल, और इसके साथ ही Disability और बीमारी से संबंधित विवरण को यहाँ भरना होता है, तो आप ये भी अपने अनुसार भर लें| ये सभी विवरण को भरने का जरूरत नहीं है, आपको जिस भी Details को भरना है, उस Option पर टिक मार्क लगा कर उस Option को भर लेना है| इसके बाद Save and Continue पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपको राशन कार्ड में Members को Add करने के लिए Option मिल जाता है, तो आपके परिवार में जितने भी पात्र लाभार्थी हैं, उन सभी Members का विवरण आपको यहाँ Add करना है| 
  • परिवार के सदस्य को जोड़ने के लिए आपको Add Members का Option मिल जाता है, उसपर क्लिक करने के बाद आपको उस सदस्य का विवरण भरना होता है, इसके साथ ही Valid Document को Select करके उसका नंबर भी भरना होता है, और Document को Upload भी करना होता है, तो ये सभी आप आसानी से कर सकते हैं|
  • Members का विवरण भरने के बाद नीचे आपको Submit का Button मिलेगा, उसपर क्लिक कर देना है| अब आप देखेंगे कि वो Member Add हो जायेगा|
  • तो इसी तरह से आपके परिवार में जितने भी सदस्य हैं, उनका विवरण यहाँ से Add कर लेना है|इसके बाद आपको Save and Continue पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपके सामने Enclosure Details का एक पेज Open होगा, जिसमें उस व्यक्ति का Detail fill करना है, जो राशन कार्ड के लिए Apply कर रहा है|यदि आप खुद से Apply कर रहे हैं, तो यहाँ आपको अपना Details fill करना है, और सम्बन्धित Documents को Upload कर देना है|
  • अब यहाँ आपसे कुछ प्रश्न पूछा जाएगा, ये भी उसके लिए है, जो राशन कार्ड के लिए Apply कर रहा है|ध्यान रहे कि जिसके नाम से राशन कार्ड बन रहा है, उसका Detail यहाँ नहीं रहेगा, जो Online Apply कर रहा है, उसके लिए है ये 18 और 19 नंबर Step.
  • अगर जिसके नाम से राशन कार्ड बन रहा है, वो और जो Apply कर रहा है, दोनों एक ही व्यक्ति हैं, तो ऐसे में आप उसी व्यक्ति का विवरण भी यहाँ भर सकते हैं|इसके बाद आपको Save and Continue पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपके घर के पास में या आपके Address के अनुसार जो भी राशन कार्ड Shop यानि कि जहाँ से राशन कार्ड के द्वारा राशन वितरित किया जाता है, उसका नाम आपको यहाँ से Select कर लेना है| उसके बाद आपको finally Save Button पर क्लिक कर देना है|
  • अब आपका Application Successfully Submit हो जायेगा और आपको एक Reference Number देखने को मिल जाएगा, उस Number को आपको नोट करके रख लेना है|

Ration Card Status Check Online

Status चेक करने के लिए आपको फिर से Common Registration Facility वाले Option पर क्लिक करना है, उसके बाद आपको Registration Status का Option देखने को मिल जाएगा, आप इस Option पर क्लिक करके Ration Card Online Status Check कर सकते हैं|

Ration Card Download Online

जब भी आपका राशन कार्ड का Status Approve हो जाता है, तो Common Registration Facility Option के अन्दर ही आपको RC Details का एक Option मिल जायेगा, इस Option पर Click करके आप अपना Ration Card Download Online कर सकते हैं|

Important Points

  • आपको ध्यान रखना है, कि जो भी विवरण आप सभी fill कर रहे हैं, वो Correct होना चाहिए|
  • और आपको अपना सभी विवरण आधार कार्ड के अनुसार ही fill करना है|
  • आपके आधार कार्ड से Mobile Number link होना चाहिए, और वो नंबर आपके पास होना चाहिए|

Frequently Asked Questions (FAQs)

नया राशन कार्ड बनवाने के लिए क्या करना पड़ेगा?

राशन कार्ड बनाने का दो तरीका है, एक तो Online और दूसरा Offline. Online बनाने के लिए आपके पास CSC ID होना चाहिए, या तो आप किसी Cyber Cafe से भी Online Apply कर सकते हैं| Offline बनवाने के लिए आपको राशन कार्ड बनवाने के लिए Application Form fill करके, जरूरत के अनुसार सभी Correct Documents को लगाकर संबंधित विभाग में या संबंधित अधिकारी को Submit करने के बाद उनके द्वारा बताए गए Steps को Follow करना होगा|

मोबाइल से राशन कार्ड कैसे बनाते हैं?

मोबाइल से या Computer से राशन कार्ड के लिए Apply करने के लिए आपके पास CSC Id होना चाहिए, तभी आप खुद से राशन कार्ड के लिए Apply कर सकते हैं| 

दूसरा तरीका है, कि आप अपने मोबाइल फोन से अपने राज्य के खाद्य विभाग के Official वेबसाइट पर जाएं और वहाँ से राशन कार्ड Apply करने के लिए Form को Download कीजिए, और उसका Printout करके उस Form को भर के अपने क्षेत्र के खाद्य विभाग ऑफिस या संबंधित अधिकारी के पास जमा करें| 

तीसरा तरीका है कि आप NFSA Portal पर जाकर Registration करके आप Mobile से ऑनलाइन घर बैठे राशन कार्ड के लिए Apply कर सकते हैं, इसका Complete Process हमने आपको बताया है|

राशन कार्ड कितने दिन में बन जाता है?

आप राशन कार्ड के लिए चाहे ऑनलाइन Apply किए हों, या फिर ऑफलाइन सारे Steps को Complete करने के बाद राशन कार्ड बनने में लगभग 30 दिन तक का समय लग सकता है|

राशन कार्ड बनाने के लिए कौन सा ऐप है?

वैसे तो राशन कार्ड Apply करने के लिए कई सारे Apps हैं, लेकिन आपको सिर्फ Official Apps को use करना है, जो कि सरकार द्वारा लॉन्च किया गया है, जिसका नाम मेरा राशन App है|

राशन कार्ड बनाने के लिए कितने पैसे लगते हैं?

अगर आप खुद से ऑनलाइन Apply कर रहे हैं, राशन कार्ड के लिए तो आपको 5 रुपये से 45 रुपये तक के Charges को Pay करना पड़ सकता है|

Conclusion

ये था हमारा आज का Article, इसमें हम आप सभी को Mobile Se Ration Card Kaise Banaye Online और Offline दोनों तरीके के बारे में विस्तार से बताए हैं|
अगर आप इस तरीके को Follow करते हैं, तो आसानी से आप Ration Card के लिए Apply कर सकते हैं|

Online Ration Card बनाने के लिए हमने आपको तीन तरीका बताया है, तीनों में से किसी भी तरीके को Follow करके आप बहुत ही आसानी से राशन कार्ड बना सकते हैं|
उम्मीद करते हैं, कि आपको ये Article जरूर पसन्द आया होगा, और आप इसे आगे भी Share करेंगे|

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ